महान
है बड़ा
गौरव
और सम्मान से
देश
मेरा सरताज है बना .
नीला
आसमान है
हरी
है वसुंधरा
बिखरा
वैभव देश में
सोना
सा खरा .
पराक्रम
का उफान है
परिश्रम
साथ सदा
मेहनत
और पसीने से
देश
लिख रहा गाथा .
समृद्ध
अब विज्ञान है
तकनीक
है ज्यादा
समृद्धि
और विकास की
देश
पाया नई दिशा .
जन
जन में गुमान है
हर
मन में मान बड़ा
गौरव
और स्वाभिमान से
सबका
चमका है माथा .
बड़ी
देश की शान है
महान
है बड़ा
गौरव
और सम्मान से
देश
मेरा सरताज है बना .
गणतंत्र दिवस की अनेकों अनके शुभकामनाएं .

आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर सोमवार 26 जनवरी 2026 को लिंक की गयी है....
जवाब देंहटाएंhttp://halchalwith5links.blogspot.in पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!
!
जी मेरी रचना को इस अंक में शामिल करने के लिए बहुत धन्यवाद एवं आभार ।
हटाएं👌💐जय हिंद 🎊🙏
जवाब देंहटाएंजय हिंद ।
हटाएंगणतंत्र दिवसोत्सव पर बहुत अच्छी प्रेरक प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंजी धन्यवाद , जय हिंद ।
हटाएं