मंगलवार, 29 सितंबर 2026

कभी रुखसत न हो जाना , कहता है दिल ये सयाना

 


कभी रुखसत न हो जाना

कहता है दिल ये सयाना

रब से मिले तुम नजराना

कहता है दिल ये सयाना .

 

बना लो दिल में आशियाना

देते हैं लिख ये राजीनामा

अब करो न ज्यादा बहाना

स्वीकार करो हमारा ये नजराना .

 

कभी रुखसत न हो जाना

कहता है दिल ये सयाना

रब से मिले तुम नजराना

कहता है दिल ये सयाना .

 

यकीन में रखा है याराना

महफूज जहाँ मन का घराना

तुम घर मेरा ऐसा सजाना

जैसे परिंदों का घोसला है बनाना.

 

कभी रुखसत न हो जाना

कहता है दिल ये सयाना

रब से मिले तुम नजराना

कहता है दिल ये सयाना .

 

सांसों के रास्ते है समाना

पलकों में आकर बैठ जाना

दिल को जरा मेरे अपनाना

एहसान मानेगा दिल ये दीवाना .

 

कभी रुखसत न हो जाना

कहता है दिल ये सयाना

रब से मिले तुम नजराना

कहता है दिल ये सयाना .

 

बुना है जो चाहत का तानाबाना

उसे नजर न लगाये जमाना

रब कुछ ऐसे कृपा बरसाना

की रहे बरकरार सदा यह चाहताना .

 

कभी रुखसत न हो जाना

कहता है दिल ये सयाना

रब से मिले तुम नजराना

कहता है दिल ये सयाना .


7 टिप्‍पणियां:

  1. उत्तर
    1. आपकी बाहुल्य प्रतिक्रिया हेतु बहुत धन्यवाद आदरणीय ।

      हटाएं
  2. वाह,भावपूर्ण
    हमने आपका ब्लॉग फॉलो कर लिया है कृपया आप भी हमारे ब्लॉग को फॉलो करके कृतार्थ करें 🙏

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी बाहुल्य प्रतिक्रिया हेतु बहुत धन्यवाद आदरणीय ।

    जवाब देंहटाएं
  4. महोदय , मेरी इस रचना को *पांच लिंको के आनंद* में स्थान देने के लिए बहुत धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं

Clickhere to comment in hindi