फ़ॉलोअर

सोमवार, 24 अक्टूबर 2022

मां लक्ष्मी का ऐसा आशीर्वाद हुआ ।

#अन्धकार सब समाप्त हुआ ,

सब दुखों का नाश हुआ ,

सुख समृद्धि का वास हुआ ,

मां #लक्ष्मी का ऐसा #आशीर्वाद हुआ।


आसान सब काज हुआ ,

जरूरतें अब बची कहां ,

बिन मांगे सब यूं ही मिला ,

मां लक्ष्मी का ऐसा आशीर्वाद हुआ ।


सबने हाथों हाथ लिया ,

सब अपनों का खास हुआ ,

सारा जग मेरे साथ हुआ ,

मां लक्ष्मी का ऐसा आशीर्वाद हुआ ।


वैभव का आकाश छुआ ,

ऐश्वर्य से जीवन खास हुआ ,

खुशियों का प्रकाश हुआ ,

मां लक्ष्मी का ऐसा आशीर्वाद हुआ ।


मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हम सब पर सदा बना रहे ।

शुभ और मंगलमय दीपावली । 

होली को मनाने आ गये !

होली को मनाने आ गये हम रंग लगाने आ गये मिले जो राह में ,   भर लो बांह में दिल को दिल से  मिलाने आ गये ।   गम की गली न   दाल कर उ...