होली को मनाने आ गये
हम रंग लगाने आ गये
मिले जो राह में ,
भर लो बांह में
दिल को दिल से
मिलाने आ गये ।
गम की गली न दाल
कर उदासी को बेहाल
हम खुशियाँ मनाने आ गये ।
दे कदमों को झूमती चाल
हाथ हवा में उछाल
हम सबको नचाने आ गये ।
गुस्ताखियाँ हुई नजर अंदाज
मिल गये
सबसे हाथ
हम प्यार बढ़ाने आ गये ।
होली को मनाने आ गये
हम रंग लगाने आ गये
मिले जो राह में ,
भर लो बांह में
दिल को दिल से
मिलाने आ गये ।
होली के पावन पर्व की
बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ .
कृपया इस गाने को YouTube में सुनने हेतु नीचे लिंक में क्लिक करें .

आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर मंगलवार 3 मार्च 2026 को लिंक की गयी है....
जवाब देंहटाएंhttp://halchalwith5links.blogspot.in पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!
!