मेरा हुनर मुझे सीढ़ियों से गिरने नहीं देता ।
परेशानियां के बाज़ार में उतरने नहीं देता ।
माना कि लाख चुनौतियां है जीवन में ,
फिर भी मुझे टूटकर बिखरने नहीं देता ।
आया है कुछ हुनर अपनों संग हाथ बटा कर ,
तो पाया है बहुत कुछ हुनरमंद को गुरु बनाकर ,
जो मिला उसको कई दफा आजमाया है ,
अब तो सामने मेरे नाकामियों को संवरने नहीं देता ।
मेरा हुनर मुझे..…......
पाया है साजो सामान जीने का अपने दम पर ,
हुई है आसान हर राहें रुकावटें को कम कर ,
आती नहीं नौबत हाथ फैलाने की जीवन में ,
अब तो नज़रों में दूसरों की खुद को उतरने नहीं देता ।
मेरा हुनर मुझे..….....
कुछ इस तरह से हुनर ने परिपक्व बनाया है ,
अब तो हर मुसीबतों को हौसलों ने हराया है ,
चाहे आ जाये कितनी ही रुकावटें दीप जीवन में ,
पर जीवन की रफ्तार को जरा भी ठहरने नहीं देता ।
मेरा हुनर मुझे..…......
मेरा हुनर मुझे सीढ़ियों से गिरने नहीं देता ।
परेशानियां के बाज़ार में उतरने नहीं देता ।
माना कि लाख चुनौतियां है जीवन में ,
फिर भी मुझे टूटकर बिखरने नहीं देता ।
Facebook Link
https://www.facebook.com/1524713766/posts/10226954990530466/?app=fbl
सुनने के लिए (पॉडकास्ट)
