फ़ॉलोअर

शनिवार, 30 जुलाई 2022

यूं ही #दिल चुराने वाले !

इमेज गूगल साभार 
#मासूम #अदाओं से,

यूं ही दिल चुराने वाले ,

कभी करते  बैचेन हो ,

तो कभी बनते #उम्मीदों के उजाले ।

 

चाहत किसे नहीं  ,

बन जाये अपना कोई ,

मिल जाये सुकून दिलों का

और नींद रातों की चुरा ले ।

 

जतन पर जतन करते हैं ,

हर राह उनकी चुनते हैं ,  

की कभी तो हो जायें,

उनकी नजरों के हवाले ।

 

बहुत हुआ अब ,

काश कह दूँ सब अब  ,

पर सामने होते है वे जब,

खुलते नहीं लवों के ताले ।

 

चाहत का क्या है ,

हो सकता एक तरफा है ,

जरूरी  नहीं उधर भी यही रजा है ,

फिर भी रखे हैं  दामन उम्मीद का संभाले ।

 

मासूम अदाओं से अपनी,

यूं ही दिलों को चुराने वाले ,

कभी करते बैचेन ,

तो कभी  बनते उम्मीदों के उजाले ।

होली को मनाने आ गये !

होली को मनाने आ गये हम रंग लगाने आ गये मिले जो राह में ,   भर लो बांह में दिल को दिल से  मिलाने आ गये ।   गम की गली न   दाल कर उ...