फ़ॉलोअर

बुधवार, 24 जनवरी 2024

वो है मेरा #वतन ।


धरती और गगन ,

नदी , पर्वत और वन,

सब खेले एक आंगन ,

वो है मेरा #वतन ।


लहरें ,  पवन ,

पंछी , चमन ,

जहां झूलों का #सावन,

वो है मेरा वतन ।


धीरज,  #धरम,

पूजा और तपोवन,

सब दिन उत्सव सा #पावन ,

वो है मेरा वतन ।


#चांद पर  कदम ,

मिले आदित्य से नयन ,

हर होड़ में है नंबर वन,

वो है मेरा वतन ।


सब शुभ #मंगलम ,

है #वसुधैव #कुटुंबकम्,

जहां #अतिथि देवो भवम,

वो है मेरा वतन ।

🌷गणतंत्र दिवस की अनेकों अनेक शुभकामनायें ।🌷

🙏जय हिंद , जय भारत ।🙏

कर दो दिल को आज़ाद, एहसान मानेंगे जनम सात .

  कर दो दिल को आज़ाद एहसान मानेंगे जनम   सात .   तुम आओ न मेरे दिल को याद एहसान मानेंगे जनम   सात .     कौन सी घडी थी और कौन से...