फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

#दीवाली में तकदीर ये संवर जायेगी .

 


#दीवाली में तकदीर ये संवर जायेगी ,

मां #लक्ष्मी हमारे घर आयेंगी ।

 

रोशनी से रोशन होगा यह जहां,

धन धान्य से संपन्न होगा हर इंसा,

खुशियां की होगी हर घर वर्षा ,

ऐसी जिंदगी सबकी निखर जायेगी ।

दीवाली में तकदीर ये संवर जायेगी ,

मां लक्ष्मी हमारे घर आयेंगी ।

 

दीवाली में तकदीर ये संवर जायेगी ,

#श्रीराम संग मां #सीता घर आयेंगी ।

अधर्मियों का मिटेगा नामोनिशान,

बुराइयों के तमस का हटेगा पहरा,

अच्छाई और धर्म की ध्वजा लहरा ,

राममय हो यह दुनिया जग मगायेगी ।

दीवाली में तकदीर ये संवर जायेगी ,

श्रीराम संग मां सीता घर आयेंगी ।

 

#दीपावली की अनंत शुभकामनायें एवम बधाइयां ।

जय मां लक्ष्मी, जय सियाराम ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Clickhere to comment in hindi

वक्त के हर लम्हे लगते है अब कातिल .

  वक्त के हर लम्हे लगते है अब कातिल हो ना जब तक हमें साथ तुम्हारा हासिल .   लगता नहीं है दिल लहरें पाती नहीं साहिल गम के समन्दर ...