फ़ॉलोअर

बुधवार, 1 जून 2022

आप तो बड़े #माहिर हो !

इमेज गूगल साभार


आप तो बड़े #माहिर हो ,

#दिल चुराने में ।

बातों ही बातों में ,

अपना बनाने में ।


कभी आंखों से आंखों में ,

करके बातें ।

कभी मुस्कान पर मेरी ,

ग़ज़ल बनाकर ।

दिलों की महफ़िल सजाने में ।.......


प्रोफाइल पिक पर ,

तारीफों के कमेंट लगाकर ।

वाट्सअप चेट को सुबहों  शाम ,

सुन्दर शब्दों से सजाकर ।

सोशल मीडिया से लुभाने में ।.........


हमदर्दी के दो बोल से,

दर्दे गम घटाकर ।

हौसले भरे शब्दों से ,

लडने का हुनर सिखाकर ।

जीवन को नये रंग से सजाने में ।............


आप तो बड़े माहिर हो ,

दिल चुराने में ।

बातों ही बातों में ,

अपना बनाने में ।

कर दो दिल को आज़ाद, एहसान मानेंगे जनम सात .

  कर दो दिल को आज़ाद एहसान मानेंगे जनम   सात .   तुम आओ न मेरे दिल को याद एहसान मानेंगे जनम   सात .     कौन सी घडी थी और कौन से...