फ़ॉलोअर

बुधवार, 14 अगस्त 2024

क्योंकि है #आजादी का #अमृत ।


उड़ने को आसमां का

फैला है फलक,

कदम आगे बढ़ाने को,

धरा है विस्तृत ,

बढ़ते हुये हौसलें है,

और मुश्किल है पस्त।

क्योंकि है #आजादी का #अमृत ।।


गंगा विकास की 

रही है छलक ,

तकनीक से तरक्की 

पा रही है रौनक ,

चांद सूरज में भी कदम

रख चुके हैं अब ,

क्योंकि है #आजादी का #अमृत ।।


प्रचुर धन धान्य से ,

ये धरा है समृद्ध ,

बढ़ते भविष्य के लिये

है हुनर और सबक ,

आन बान और शान देश की

रही  है चमक ,

क्योंकि है #आजादी का #अमृत ।।

🌷शुभ स्वतंत्रता दिवस , शुभ 15 अगस्त ।।🌷

कर दो दिल को आज़ाद, एहसान मानेंगे जनम सात .

  कर दो दिल को आज़ाद एहसान मानेंगे जनम   सात .   तुम आओ न मेरे दिल को याद एहसान मानेंगे जनम   सात .     कौन सी घडी थी और कौन से...