फ़ॉलोअर

शनिवार, 12 जून 2021

#आसमान में आये #बादल ।



आसमान में आये बादल , 

काले काले श्यामल श्यामल ।

गरज रहे मस्ती में बादल ,

चमक रही बिजली भी कड़कड़ ।

गर्जना से जब होता कंपन ,

बढ़ा जाती है दिल की धड़कन ।


एक साथ जब बरसी बूंदे , 

चारों दिशा टिप टिप से गूंजे ।

कोई लगा हाथों से छूने , 

कोई भरता अंजुली में  बूंदे ,

छपाक कर गड्डे में कूदे ,

तो भीग भीग कर मस्ती में झूमे ।


मिट्टी की भीनी खुशबू आई ,

धरती की जल से गोद भराई ।

गर्मी तो अब हुई पराई ,

ठंडी हवा बही सुखदाई ।


भर दिये प्रकृति का आंचल ,

आसमान से आये बादल ।

होली को मनाने आ गये !

होली को मनाने आ गये हम रंग लगाने आ गये मिले जो राह में ,   भर लो बांह में दिल को दिल से  मिलाने आ गये ।   गम की गली न   दाल कर उ...