फ़ॉलोअर

शनिवार, 27 नवंबर 2021

देखना एक दिन #पछताओगे ।


यूं  न #उलझा करो मुझसे एक दिन पछताओगे ।

देखना किसी दिन #दिल अपना मेरे हवाले कर जाओगे ।


ढूंढते हो मुझसे बार बार मिलने के बहाने ,

बनाते हो गलियों को मेरी अपने ठिकाने ,

देखना इन्हीं ठिकानों पर दिल अपना अटका पाओगे ।


मिलाते हो नज़रें मुझसे कितने दफा न जाने ,

आते ही करीब मेरे बार बार मदद के बहाने ,

देखना इन्हीं दफाओं में खुद को उलझा पाओगे ।


करते रहते हो तारीफ मेरी यूं ही मुझे  रिझाने ,

लाते हो बार बार नजराने मेरी मुस्कुराहटें पाने ,

देखना इन सुकुनों में खुद को बे सुकून पाओगे ।


लड़ जाते हो किसी से भी बिना कोई बात जाने,

आ जाते हो कभी भी मेरी जिम्मेदारियां उठाने ,

देखना किसी दिन खुद मेरी जिम्मेदारी बन जाओगे ।


ये दिल भी लगा है अब तो तुम्हारे ख्वाब सजाने,

ढूंढने लगे है अब तो  मिलने के बहाने ,

ये बताओ दिल दीप अपना कब मेरे नाम कर जाओगे ।


यूं  न उलझा करो मुझसे एक दिन पछताओगे ।

देखना किसी दिन दिल अपना मेरे हवाले कर जाओगे ।

होली को मनाने आ गये !

होली को मनाने आ गये हम रंग लगाने आ गये मिले जो राह में ,   भर लो बांह में दिल को दिल से  मिलाने आ गये ।   गम की गली न   दाल कर उ...