फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

आज फिर उन्हें #सताने का मन करता है !



आज फिर उन्हें #सताने का मन करता है ,

आज फिर  #रूठ जाने का मन करता है ।


कर दूं बातें उनकी अनसुनी ,

बैठ जाऊं मुंह फेरकर कहीं ,

नजर न आऊं रहकर भी वहीं ,

कुछ देर उनसे खुद को छुपाने का मन करता है ।


कह दूं उन्हें कि है वे नासमझ ,

बातें करते हो बड़ी असहज  ,

कई बार तो लगते हो गलत ,

उनके मन को थोड़ा #उलझाने का मन करता है ।


नाराजगी की दिखाऊं इक झलक  ,

किसी बात का जवाब दूं कड़क ,

बढ़ा दूं उनके मन की थोड़ी तड़फ ,

कुछ इस तरह से उनको #बहकाने का मन करता है ।


कहीं बात न जाये बिगड़ ,

कहीं वो ही न जा ये अकड़ ,

तो फिर हो जायेगी मुश्किल डगर,

कभी ऐसे इरादों से तौबा कर जाने का मन करता है ।


आज फिर उन्हें सताने का मन करता है ,

आज फिर  रूठ जाने का मन करता है ।

                     ****दीपक कुमार भानरे****

होली को मनाने आ गये !

होली को मनाने आ गये हम रंग लगाने आ गये मिले जो राह में ,   भर लो बांह में दिल को दिल से  मिलाने आ गये ।   गम की गली न   दाल कर उ...