#किटकिटाते दांत है
कपकपाते हाथ
भाप निकलती मुख से
जब करते है बात
उफ्फ ये #ठंड की सौगात ।
हथेलियों को रगड़
कभी गालों में स्पर्श
तो कभी कानों को पकड़
कोशिश है तोड़ने की
ठंड की अकड़
उफ्फ ये ठंड की जकड़ ।
मोटे गरम कपड़े
पहन बिछौना पर पसरे
गरम काफी और चाय
कई दफा हलक से उतरे
घर में जला अलाव
ठंड ज्यादा न अखरे
उफ्फ ये ठंड के नखरे ।
थोड़ी सर्दी थोड़ा जुकाम
थोड़ा गला नाक जाम
कभी विक्स कभी बाम
तो गुड का काढ़ा का जाम
पीकर जल्दी करते आराम
उफ्फ ये ठंड पर लगे लगाम ।
सुबह देर जल्दी शाम
देर से आता है घाम
ठिठुरते ठिठुरते लोग यहां
अब करते है अपना काम
और न जाने कब
दिन हो जाता तमाम
उफ्फ ये ठंड का तामझाम ।
फ़ॉलोअर
सोमवार, 9 दिसंबर 2024
उफ्फ ये #ठंड की सौगात ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
वक्त के हर लम्हे लगते है अब कातिल .
वक्त के हर लम्हे लगते है अब कातिल हो ना जब तक हमें साथ तुम्हारा हासिल . लगता नहीं है दिल लहरें पाती नहीं साहिल गम के समन्दर ...
-
कभी रुखसत न हो जाना कहता है दिल ये सयाना रब से मिले तुम नजराना कहता है दिल ये सयाना . बना लो दिल में आशियाना देते हैं लिख ये राजीनामा अब...
-
सब्जी रखी पकाये को , चूल्हा दिया जलाये, जल के सब्जी काली भई, तू बैठी #मोबाइल चलाये। बैठे सबके साथ में , हाथ मोबाइल सजाये, #फुरसत कोई एक नह...
-
यूं न #उलझा करो मुझसे एक दिन पछताओगे । देखना किसी दिन #दिल अपना मेरे हवाले कर जाओगे । ढूंढते हो मुझसे बार बार मिलने के बहाने , बनाते हो गलि...

सुन्दर
जवाब देंहटाएंआदरणीय जोशी सर , आपकी बहुमूल्य टिप्पणी हेतु बहुत धन्यवाद ।
हटाएं