फ़ॉलोअर

बुधवार, 28 जून 2023

#भीगकर तुमने #बारिश में ...

इमेज गूगल साभार

#भीगकर तुमने #बारिश में ,

बूंदों पर एक #अहसान किया |

खुशकिस्मत थी वो बूंदें ,

जिसने था तुम्हें छुआ ।


बहकी #बहकी थी वो बूंदें ,

जिसने तुम्हारे लव को चूमे ,

कुछ #केशों में जा थी अटकी,

जिसने चाहा संगत लंबी ।


जो बूंदें थी नीचे जा गिरी ,

वो अभी तक #मदहोश पड़ी ,

कुछ बाहों में सिमटी सिमटी,

#किस्मत थी अच्छी जिनकी ।


हवा का एक झोंका आया ,

सब बूंदों को होश में लाया ,

बूंदों ने लो तुम्हें किया विदा ,

कहकर #तहदिल से #शुक्रिया ।


भीगकर तुमने बारिश में ,

बूंदों पर जो अहसान किया l

              ***"दीप"क  कुमार भानरे ***

होली को मनाने आ गये !

होली को मनाने आ गये हम रंग लगाने आ गये मिले जो राह में ,   भर लो बांह में दिल को दिल से  मिलाने आ गये ।   गम की गली न   दाल कर उ...