फ़ॉलोअर

शनिवार, 24 जनवरी 2026

देश मेरा सरताज है बना .

बड़ी देश की शान है

महान है बड़ा

गौरव और सम्मान से

देश मेरा सरताज है बना .

 

नीला आसमान है

हरी है वसुंधरा

बिखरा वैभव देश में

सोना सा खरा .

 

पराक्रम का उफान है

परिश्रम साथ सदा

मेहनत और पसीने से

देश लिख रहा गाथा .

 

समृद्ध अब विज्ञान है

तकनीक है ज्यादा

समृद्धि और विकास की

देश पाया नई दिशा .

 

जन जन में गुमान है

हर मन में मान बड़ा

गौरव और स्वाभिमान से

सबका चमका है माथा  .

 

बड़ी देश की शान है

महान है बड़ा

गौरव और सम्मान से

देश मेरा सरताज है बना .

 

गणतंत्र दिवस की अनेकों अनके शुभकामनाएं .

जय हिन्द जय भारत , वन्दे मातरम . 

6 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर सोमवार 26 जनवरी 2026 को लिंक की गयी है....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!

    !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी मेरी रचना को इस अंक में शामिल करने के लिए बहुत धन्यवाद एवं आभार ।

      हटाएं
  2. गणतंत्र दिवसोत्सव पर बहुत अच्छी प्रेरक प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं

Clickhere to comment in hindi

होली को मनाने आ गये !

होली को मनाने आ गये हम रंग लगाने आ गये मिले जो राह में ,   भर लो बांह में दिल को दिल से  मिलाने आ गये ।   गम की गली न   दाल कर उ...