फ़ॉलोअर

सोमवार, 29 मार्च 2021

बस #बुरा न माने #होली है । ( #हल्के #फुल्के #डोस ) !


साडी बात बात बाकी की बकवास ,

बची रहे अपनी, बाकी की खल्लास,

 हमेशा अपनी ढपली अपनी राग ,

ऐसे ही जिंदगी धकेली है  ,

बस बुरा न माने होली है ।


कभी दिखाते रहे पीठ  ,

कभी बन जाते ढीठ  ,

तलवे भले ही चाटने पड़े, 

पर पाये अच्छी सीट  ,

चाहे होती रही जग ठिठोली है ,

बस बुरा न माने होली है । 


चाहे इज्जत मिट्टी में मिल जाये ,

कौड़ी कौड़ी खूब बचाये ,

चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाये ,

भरती रहे अपनी झोली है ,

बस बुरा न माने होली है ।


टेबल के नीचे रखा कटोरा , ,

कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा ,

भानुमती का कुनबा जोड़ा ,  

ऐसे बनाई आलीशान हवेली है ,

बस बुरा न माने होली है ।


बीती बात बिसारकर ,

नकली खाल उतारकर ,

रंग गुलाल मस्ती से उड़ाकर,

खुली रखे मन की खोली है ,

बस बुरा न माने होली है ।

होली की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाइयां ।

1 टिप्पणी:

Clickhere to comment in hindi

कर दो दिल को आज़ाद, एहसान मानेंगे जनम सात .

  कर दो दिल को आज़ाद एहसान मानेंगे जनम   सात .   तुम आओ न मेरे दिल को याद एहसान मानेंगे जनम   सात .     कौन सी घडी थी और कौन से...